ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो झपटमार दबोचे
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शनिवार को मोबाइल झपट कर भाग रहे दो आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से दबोच लिया। इनके कब्जे से झपटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। आरोपी अजहर कूचा माई दास सीताराम बाजार तुर्कमान गेट का रहने वाला है, जबकि उसका साथी मुनीर अली कश्मीरी गेट छोटा बाजार में रहता है। पुलिस के मुताबिक, अजहर 16 और मुनीर तीन पुराने मामलों में शामिल पाया गया है। इनके खिलाफ झपटमारी समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे किलोकरी आश्रम स्थित जीवन नगर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकुल शर्मा जिम से घर लौट रहे थे। तभी शीशम पार्क सुजान महिंद्रा रोड से जाते वक्त मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल फोन छी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.