ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे छाते
अमरोहा, मई 23 -- गजरौला। रोटरी क्लब भरतियाग्राम पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को शनिवार को छाते और ग्लूकोन-डी के पैकेट वितरित किए। चौपला पुलिस चौकी पर रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट, जुबिलेंट एग्री एंड कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल ने छाते और ग्लूकोन-डी के पैकेट वितरित किए। यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह व सह प्रभारी अनुज कुमार मलिक ने क्लब के प्रयास की प्रशंसा की।इस दौरान क्लब के पूर्व प्रेसीडेंट, जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, सेक्रेटरी विशाल गौरव, डॉ. सैय्यद बिलाल अहमद, अनुपम सिंह, नाग सिंह, सागर बिस्वाल, मयंक अग्रवाल, शकीलुर्रहमान, अनुपम सिंघल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.