लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार अपराहन बीएस कालेज लोहरदगा पुलिस पिकेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले कुल 68 छोटे-बड़े वाहन चालकों से तीन लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए सचेत करते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना था।दो पहिया वाहनों के वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट,ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट एवं अन्य की जांच की गई। वाहनों के का...