पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 24 घंटे में पुलिस ने 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ कर वाहन चलाने वालों पर कुल 5 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 12 एनबीडब्ल्यू, 13 अन्य कांडों, 14 शराब कांड, एक आर्म्स एक्ट तथा एक रेप अथवा पॉक्सो के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 15.750 लीटर देसी एवं 458.200 लीटर विदेशी शराब के साथ 38 ग्राम स्मैक बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 24 घंटे में 49 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...