वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने मंगलवार को लंका थाने के दरोगा रवि पांडेय को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। मामला फुलवरिया फोरलेन स्थित फ्लाईओवर पर लगे टायर किलर को नियम विरुद्ध पार करने का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें फुलवरिया से लहरतारा जाने वाले एकल दिशा मार्ग व्यवस्था लागू है। इसके लिए फ्लाईओवर से लहरतारा की ओर निकलने वाली लेन पर टायर किलर लगाया गया है। लहरतारा की ओर से आने वाले वाहन ही इस लेन से फ्लाईओवर पर आ सकें। वायरल वीडियो में कई बाइक सवार नियम तोड़ते हुए टायर किलर को गलत दिशा से क्रॉस कर जा रहे हैं। इसमें दरोगा भी किसी बुजुर्ग को बाइक पर लेकर टायर किलर गलत दिशा से क्रॉस कर रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर उप निरीक्षक की पहचान लंका थाने पर तैनात दरोगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.