नई दिल्ली, मार्च 23 -- बिहार के 27 जिला मुख्यालयों में भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान कटेंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय के ट्रैफिक प्रभाग ने संबंधित जिलों के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर सिग्नल व एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रेकोग्नेशन) कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर स्थल चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक, मॉर्डनाइजेशन एवं एससीआरबी) सुधांशु कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। डीजी ने बताया कि पटना समेत सभी चार स्मार्ट सिटी में चिन्हित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और सिग्नल लगाये गये हैं। नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। शेष 27 जिला मुख्यालयों में ट्रैफिक सिग्नल व एएनपीआर कैमरे लगाने को लेकर प्वाइंट सर्वे किया जा रहा है। अगले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.