वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। यातायात नियमों के बार-बार उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने जिले के 531 वाहनों का रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए निलम्बित कर दिया है। इन वाहनों का 40 से ज्यादा बार चालान हो चुका है। इससे एडीसीपी (ट्रैफिक) की रिपोर्ट पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-53 के तहत यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- हर माह ट्रैफिक नियम तोड़ रहे 60 से 70 हजार निलम्बन की कार्रवाई कार्रवाई की जद में आने वाले टॉप-20 में 19 वाहन ऐसे हैं, जिनका 100 बार से अधिक चालान हो चुका है। इसमें भी एक दोपहिया वाहन (यूपी 65 सीयू 6636) का सर्वाधिक 168 बार चालान हुआ है। इनमें सात बार इस वाहन की कार्रवाई निस्तारित की जा चुकी है, जबकि 161 चालान अभी पेंडिंग हैं। इसके बाद क्रमश: 143, 131, 140, 151, 117, 121, 132, 112, 113, 110, 112, 105, 107, 101, ...