महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के पदभार संभालने के बाद उनके यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के फरमान का असर जिले में दिखने लगा है। माह के शुरुआती तीन महीने की तुलना में अप्रैल व मई में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में तीस फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस कार्यालय के आंकड़े पुलिस कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल एक जनवरी से 31 मई 2026 के बीच जिले में कुल 192 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 122 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 116 लोग घायल हुए। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी व मार्च की तुलना में अप्रैल व मई के महीनों में सड़क हादसों में सीधे 30.33 प्रतिशत की भारी कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की संख्या में भी 30.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई ...