मधुबनी, अप्रैल 26 -- राम शरण साह मधुबनी। ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष वाहन अभियान चलाया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों के उलंघन में 166 वाहन चालकों को 2 लाख 41 हजार 480 रूपए का ऑनलाइन चालान काटा गया। अधिकांश वाहन चालकों के पास हेल्मेट नहीं था। कुछ लोग ट्रिपल लोडिंग में पकड़े गए। कई लोगों के पास कागजात भी नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...