लखनऊ, मई 19 -- शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग सख्ती पर उतर आया है। पिछले दो दिनों में अभियान चला कर 32 लाख 12 हजार से अधिक रुपये के चालान काटे हैं। सबसे अधिक 374 चालान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। ट्रैªफिक विभाग ने शनिवार और रविवार दो दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग, 5143 का चालानविशेष चेकिंग अभियान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि दो दिन के अभियान में शहर भर में 567 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान 374 ऐसे वाहन मिले जिनमें नंबर प्लेट नहीं थीं। ड्रंक एंड ड्राइव के 13 चालान काटे गए। दो पहिया वाहनों में मॅडिफाइड साइलेंसर के 127 और प्रेशर हॉर्न, हूटर के 53 चालान किए गए। इन दो दिनों में 32 लाख 12 हजार रुपये शमन शुल्...