हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनवरी माह में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की टीम सड़कों पर लगातार चेकिंग कर रही है और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर चालान किए जा रहे हैं। साथ ही चालकों को समझाया जा रहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान अभियान को पूरी सख्ती और गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग...