हमीरपुर, नवम्बर 6 -- हमीरपुर। यातायात माह के चलते शहर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक शाहरुख खान ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की तथा सड़क पर चलते समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन के प्रयोग तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों से आगाह किया। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने को कहा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने भी इस मौके पर यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक करते हुए इसका पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड और नशे की हालत में वाहन चलाने की वजह से हादसों का ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.