लातेहार, अप्रैल 26 -- बारियातू, प्रतिनिधि। बारियातू के थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने सभी वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों की पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण प्रथम दृष्टया में चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना बताया है। वहीं चेतावनी भरे लहजे में थाना प्रभारी ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सात वाहन चालक नशे की हालत में मिले, की गई कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...