वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। खजुरी (मिर्जामुराद) स्थित बन्ना ढाबे पर बीते 18 फरवरी को टीएसआई सुशील सरोज समेत पांच युवकों ने उत्पात मचाया था। मामले में टीएसआई को कार्यालय से अटैच करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। इसकी जांच एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा को सौंपी गई है। बता दें कि राजस्थान निवासी नरपत सिंह का खजुरी में हाइवे किनारे पुलिस चौकी से सटा बन्ना ढाबा है। यहां कार से टीएसआई समेत पांच लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वेज ढाबे पर मीट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर धुत टीएसआई एवं अन्य ने जमकर हंगामा किया था। खाना फेंकने से लेकर कर्मचारियों को धमकी तक दी गई थी। टीएसआई ने खुद को सीओ बताकर ढाबा बंद कराने का धौंस जमाया था। मामले में उसी रात पुलिस पहुंची थी। मिर्जामुराद पुलिस ने तब अधिकारियों को जानकारी देक...