मुजफ्फर नगर, जून 4 -- भोपा मुजफ्फरनगर शहर में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा स्थित पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी की बाढ़ राहत टीम व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई। गंगनहर में छलांग लगाने के पीछे पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है।थाना छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहा निवासी 55 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र रतन सिंह बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक द्वारा भोपा पुल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंगनहर की पश्चिम पटरी पर बाइक खड़ी कर कुछ देर तक इधर-उधर टहलते रहे। आनंद पुराने पुल पर बनी दीवार व तार बाढ़ को फांदकर मध्य में पहुंच गया और मोबाइल व पर्स पुल की मेढ़ पर रखकर गंगनहर में छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ देवव्रत वाजप...