ट्रैफिक ड्यूटी छोड़ सड़कों से हटे होमगार्ड, पुलिस लाइन में हुए जमा
मेरठ, मई 27 -- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में लगे होमगार्ड बुधवार को अचानक कार्य बहिष्कार कर ड्यूटी से हट गए। उनके एक साथ ड्यूटी छोड़ने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि नाराज होमगार्ड पुलिस लाइन और ट्रैफिक कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और पेशकार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। होमगार्डों का कहना था कि उनसे निर्धारित समय से पहले ड्यूटी कराई जाती है और ट्रैफिक ड्यूटी के अलावा निजी कार्य भी कराए जाते हैं। होमगार्ड ने आरोप लगाया कि उनकी ड्यूटी दोपहर डेढ़ बजे से निर्धारित रहती है, लेकिन ड्यूटी पर्ची एक बजे ही ले ली जाती है और समय से पहले ऑफिस बुला लिया जाता है। आरोप लगाया कि ट्रैफिक कार्यालय में कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं और ड्यूटी लगाने में पक्षपात किया जाता है। स्थिति बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.