दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन मंगलवार को शहर में दिनभर जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे से ही बच्चों को केंद्र में प्रवेश करना था, इस वजह से बड़ी संख्या में बच्चों के साथ अभिभावक भी वाहनों से शहर पहुंच गए थे। इससे शहर में सभी परीक्षा केंद्रों के पास जाम लगा रहा। लहेरियासराय के वीआईपी सड़क स्थित सफी मुस्लिम स्कूल, आरएनएम गर्ल्स हाई स्कूल, एमएल एकेडमी आदि केंद्रों के पास सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। वहीं, रहमगंज स्थित जिला स्कूल के सामने भी पूरे दिन जाम से लोग जूझते रहे। हालांकि पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी, जिस कारण यातायात लगातार चालू था। बावजूद इसके गाड़ियों में रफ्तार नहीं थी। शाहगंज निवासी अमर कुमार ने बताया कि जिस दिन शहर में कोई परीक्षा रहती है, पूरे दिन यातायात व्यवस्था थम सी जाती है। लोगों को आने-जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.