जमशेदपुर, मई 31 -- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हंगामेदार रही। समाहरणालय सभागार में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रैफिक जांच, पेयजल स्वच्छता और भूअर्जन विभाग की समीक्षा के दौरान जन प्रतिनिधियों ने तीखे तेवर दिखाये। अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी काफी नाराजगी दिखी। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर में जगह-जगह चलने वाली ट्रैफिक जांच का मुद्दा ज्योंहि उठाया, विधायकों व सांसद के तेवर अचानक तल्ख हो गये। संजीव सरदार ने कहा कि ऐसी जांच किसी जिले में नहीं होती है। जांच के बहाने आम लोगों को परेशान किया जाता है। बंगाल और ओडिशा नंबर के वाहनों को देखकर सिपाही ऐसे टूटते हैं, जैसे कोई शिकार मिल गया हो। उनकी बातों का समर्थन सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी और पूर्णिमा ...