फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान रविवार दोपहर को तीन कारें आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सेंट्रल थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात को संभाला। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के सामने लेन बदलने वाले भारी वाहनों के चालान काटने के लिए चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी भारी वाहनों के आगे चल रहे वाहनों को इशारा कर रुकवा रहे थे, जिससे पीछे से आ रहे वाहन अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो गए। इसी दौरान तीन कारें आपस में टकरा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.