ट्रैफिक चेकिंग के दौरान चालान के नाम पर 10 हजार मांगने का आरोप
जमशेदपुर, मई 25 -- टाटानगर स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग शिक्षक और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। घटना के बाद पहुंचे पोटका विधायक संजीव सरदार ने मामले की जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा के साथ जनगणना कार्य के सिलसिले में पोटका से बारीडीह विजया गार्डन लेकर जा रहे थे। चंदन के चाचा शिक्षक हैं और वाहन चलाने में असमर्थ हैं। टाटानगर स्टेशन के पास स्थित चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी बाइक रोक ली। चंदन सरदार का आरोप है कि हेलमेट पहनने और वाहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद उन्हें जाने नहीं दिया गया। आरोप है कि चालान के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.