बगहा, दिसम्बर 10 -- बेतिया ,विधि संवाददाता। आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई प्रारंभ किए जाने को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मंगलवार को एक बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार के शौर्य सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी, ट्रैफिक डीएसपी अनंतु दत्ता, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज मौजूद रहें। बैठक में ट्रैफिक मामलों का भी नस्तिारण लोक अदालत के माध्यम से कराए जाने का नर्दिेश जिला जज ने दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को ले काटे गए चालान और उनके द्वारा अभी तक किसी कारण वश फाइन की राशि जमा नहीं कराने वाले लोगों को इस नेशनल लोक अदालत के लाभ से वंचित न रहे इसका पूरा ख्याल रखा जाए। ताकि ऐसे व्य...