मोतिहारी, जुलाई 24 -- मोतिहारी। 18 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत को ले शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिये डीटीओ को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बापू सभागार में बेंच के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...