दरभंगा, मई 10 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, दरभंगा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर विवादों का त्वरित, सुलभ एवं सस्ता समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से शमनीय मामलों के निष्पादन से न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है और लोगों को शीघ्र न्याय मिलता है। यह भी प...