काशीपुर, मई 7 -- काशीपुर। नवनियुक्त सीओ प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कोतवाली में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण, फरियादियों को उचित न्याय और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को जाम से मुक्त रखने के लिए भी वे एक प्रभावी प्लान बनाएंगे। ओवरलोडिंग पर लगाम कसी जाएगी और ई-रिक्शा संचालन पर भी पैनी नजर रहेगी। इससे पूर्व वह रुद्रपुर के सीओ सिटी रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें काशीपुर का सीओ नियुक्त किया गया है। साथ ही बाजपुर सीओ का कार्यभार भी सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...