चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मनोहरपुर घाघरा के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट आने से ट्रैक मेंटेनर मंगल केरकेटा की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर ट्रैक मेंटेनर यूनियन के रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन के चांद मोहम्मद ने कहा है कि रेल प्रशासन की लापरवाही से अब तक मंडल में 11 ट्रैक मेंटेनर शहीद हो चुके हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए रेल प्रशासन से इसमें गंभीरता बरतने की मांग की है। रेल प्रशासन से ट्रैक मेंटेनरों को सुरक्षा के लिए रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...