साहिबगंज, अगस्त 27 -- साहिबगंज। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य को लेकर 30 अगस्त को 270 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक दोपहर 12:30 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके चलते इस रूट से परिचालित कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें 30 अगस्त से यात्रा शुरू करने वाली तीन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू को 90 मिनट रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन साहिबगंज से निर्धारित समय के स्थान पर दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 53434 बरहरवा-अजीमगंज पैसेंजर बरहरवा स्टेशन से शाम पांच बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- पेज 3- दर्जन भर ट्रेनों का समय बदलेगा, नवंबर तक नई समय सारिणी लागू वहीं ट्रेन संख्या 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू को 45 मिनट रीशेड्यूल किया गया है। ...