झांसी, जुलाई 7 -- झांसी, संवाददाता। झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी के सभाकक्ष में झांसी मंडल के अंतर्गत खुरहंड स्टेशन पर कार्यरत दिवंगत ट्रैक मेंटेनर स्व. नागेंद्र कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती ब्यूटी कुमारी को बैंक के रेलवे सैलरी पैकेज के अंतर्गत एक करोड़ रुपये का बीमा चेक प्रदान किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. नागेंद्र कुमार के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय दुःखद निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर बीमा दावे से संबंधित समस्त औपचारिकताएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई गईं, जिसके परिणामस्वरूप Rs.1 करोड़ का बीमा दावा शीघ्र स्वीकृत हो सका। कार्मिक विभाग ...