कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- पिपरी थाने के चायल चौकी अंतर्गत महमूदपुर मनौरी बाजार में सोमवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत हो गई। मनौरी बाजार निवासी 45 वर्षीय अरविंद केशरवानी पुत्र शिवमूरत केशवानी ने घर के अगले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह वह सोमवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर टहलने के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक डीएफसी लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी उषा केसरवानी और इकलौते पुत्र अंशु केसरवानी को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलि...