गुरुग्राम, मई 7 -- हरियाणा में गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रैक पार कर टिकट लेने जा रही मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों के शव टुकड़ों में बंट गए। इस दौरान ट्रेन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटती ले गई। मृतकों की पहचान अलियार ढाणा गांव निवासी 40 साल की ममता और उसकी माँ 65 वर्षीय मधुबाला के रूप में हुई है। जीआरपी ने पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक पार करते समय दोनों को ट्रेन की चपेट में आईं। मामले की जांच की जा रही है।एक ट्रेन से बचीं, तो पीछे से दूसरी आ गई ममता और मधुबाला अपने परिवार के साथ जयपुर जाने के लिए आई थीं। परिजनों का कहना है कि मधुबाला और ममता एक साथ थीं, जबकि परिवार के अन्य तीन सद...