आरा, मार्च 6 -- आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जमीरा हॉल्ट के समीप शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के बघुउतपुर मोहल्ला निवासी कृष्णा चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र रॉकी चौधरी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम जमीरा हॉल्ट समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि युवक पांच भाई और दो बहनों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी रेखा देवी, पुत्र ऋषभ और एक अन्य है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रेखा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.