संतकबीरनगर, मई 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की सुबह में ट्रैक पार करते समय एक 31 वर्षीय मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह के समय नित्य क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक की ओर निकला था। आरपीएफ के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवाया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के औराई थाना क्षेत्र के रामखेतारी गांव निवासी विजय महतो (31) पुत्र सहदेव महतो के रूप में हुई है। वह खलीलाबाद के गोलाबाजार स्थित गुरुद्वारे के बगल में किराए पर कमरा लेकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। यह भी पढ़ें- बरेजा के युवक की पुणे जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर मौत बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब...