हाथरस, दिसम्बर 14 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रेक पर गांव गंगौली के निकट ट्रेक पार करते वक्त वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगौली निवासी 65 वर्षीय मुन्नी पत्नी शिवचरन रविवार की सुबह रेलवे ट्रेक पार कर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.