गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आपस में लड़ रहे डोमिनगढ़ के पांच किशोर अचानक से रेल ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान उनमें से दो गोरखपुर की तरफ से आ रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इनसे से एक को गंभीर तो दूसरे को सिर में मामूली चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन से जीआरपी ने पूछताछ कर घरवालों को सौंप दिया。

घटना का विवरण डोमिनगढ़ संवाद के अनुसार, शनिवार को शाम करीब 6 बजे डोमिनगढ़ गांव के ही पांच किशोर आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते पांचों किशोर रेलवे ट्रैक पर आ गए और वहां भी उनकी लड़ाई जारी रही। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही 19038 अवध एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो किशोर घायल हो गए। वहीं बाकी तीन हादसा देख भागने लगे। हालांकि, जीआरपी ने उन्हें मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

प्रत्यक्षदर्शियों ...