मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां के पास रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश की पहचान हो गई है। लोगों ने बताया युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के नटवां के समीप रेलवे ट्रैक पर रात लगभग नौ बजे एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। रेलवे विभाग की सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने शव की पहचान इसी कोतवाली के बड़ी बसहीं निवासी 21 वर्षीय आनंद यादव पुत्र स्व. अमरनाथ यादव के रूप में की है। मृत युवक के मौसा भरतलाल यादव ने बताया कि आनंद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शाम लगभग चार बजे वह घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.