मेरठ, मई 26 -- इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मंगलवार को करीब छह घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हरदोई के निकट रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से नौचंदी करीब तीन घंटे तक हरदोई स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद और भी लेट होते चली गई। इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े आठ बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन मंगलवार का यह ट्रेन छह घंटे की देरी से दोपहर करीब ढाई बजे पहुंची। लखनऊ से मेरठ पहुंचे रेल यात्री श्वेता और रिदम ने बताया कि ट्रेन हरदोई स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। यह भी पढ़ें- आंधी ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, घंटों लेट इसके चलते लोगों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया। बताया कि आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया है। इसके बाद नौचंदी को हर स्टेशन पर रोककर ...