भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ट्रैक्ट्रर के धक्के से घायल बांका जिला के बंधुआ कुरावा निवासी मलिक बेसरा के 16 वर्षीय पुत्र राजाराम बेसरा की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में गुरुवार को हो गई। इस संदर्भ में पीड़ित मलिक बेसरा ने बताया कि उनका पुत्र गांव के बगल में ही पहाड़ी हटिया में फुटबॉल मैच खेल रहा था। गेंद लाने के लिए सड़क पार कर रहा था, इसी क्रम में एक ट्रैक्ट्रर ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाज के लिए बौंसी प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। बरारी थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...