ट्रैक्टर- बाइक टक्कर में युवक की मौत
सोनभद्र, मई 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघडेवा बंधी पुलिया के पास किरबिल-करहिया मार्ग पर रविवार की रात ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बभनी से अपने घर म्योरपुर के करहिया लौट रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल पुत्र राम लखन की रविवार को शाम बभनी से अपने घर लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के बघडेवा बंधी पुलिया के पास किरबिल-करहिया मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.