ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने भाई-बहन घायल
अयोध्या, मई 25 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना में रविवार को सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रधान पुत्र ने दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है। पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे मुरली गांव निवासी रवि कुमार (18) पुत्र स्व. राकेश रावत अपनी बहन सविता (16) के साथ दवा लेने के लिए अलियाबाद गया था। दवा लेकर घर लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आकर भाई- बहन घायल हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रधान पुत्र ओमेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.