ट्रैक्टर हड़पने और धमकी देने के आरोप में दो पर मुकदमा
बदायूं, जून 7 -- ट्रैक्टर को किराये पर लेकर वापस न करने, किराया न देने, धोखाधड़ी करने, दस्तावेज अपने कब्जे में रखने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पड़ौआ स्थित अंबेडकर स्कूल के पास का है। कासगंज जिले के हसनपुर गांव निवासी महेश कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। महेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसावां थाना क्षेत्र के चिकन नगरिया के रहने वाले प्रदीप कुमार और पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के बालपुर माफी निवासी मनप्रीत सिंह ने हाईवे निर्माण कार्य में मिट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.