बागपत, जून 14 -- दाहा। टीकरी कस्बे में बीच रास्ते पर खड़े टैक्टर को हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पांच लोगों ने घर मे घुसकर दंपति के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। टीकरी कस्बा निवासी निधि पत्नी अनुज राठी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति अनुज रात में गाड़ी लेकर घर आए तो रास्ते मे जेठ का ट्रैक्टर खड़ा हुआ तो उन्होंने ट्रैक्टर हटवाने के लिए आवाज लगाई तो जेठानी ने ऊपर गाली गलौज शुरू कर दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पहुचीं तथा दोनों को समझाकर चली गई। जिसके बाद जेठ विपिन, जेठानी सीमा, वंश, कन्हैया पुत्रगण विपिन, विकास पुत्र धर्मवीर ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने ब...