भदोही, जुलाई 4 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में आरोपितों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में उधार पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास जिसमें सात साल सश्रम कारावास तथा दो लाख 60 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले के ऊंज थाने पर बब्बुन गिरी निवासी सोबरी ने तहरीर दिया था। कहा था कि बेटा रविशंकर गिरी 31 मई 2018 की शाम को छह बजे चौरहटा गांव में जगदीश सिंह के पास अपना पैसा लेने गया था। पैसे को लेकर कहा सुनी होने लगी तभी मोनू सिंह ने ट्रैक्टर तेज रफ्तार करके जान से मारने की नियत से बेटे के ऊपर चढ़ा दिया था। जिसमें बेटा गम्भीर रुप से घायल हो गया थ...