मऊ, अप्रैल 8 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तानीपुर के समीप मंगलवार को मोटरसाईिकल और ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैलाकोट निवासी दिवाकर चौहान, रिषभ विश्वकर्मा और आदित्य चौहान मंगलवार की दोपहर एक रिश्तेदारी से होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में ग्राम सुल्तानीपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वा...