महोबा, फरवरी 26 -- पनवाड़ी, संवाददाता। राजमार्ग में तेज गति से जा रही बाइक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया गया जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दो साथियों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग बबूला लोगों ने राजमार्ग जाम कर विरोध जताया। मंगलवार की रात्रि दस बजे महोबकंठ थाना के गांव इटोरा निवासी विपिन अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में कस्बा के पास बालाजी फिलिंग स्टेशन के पास बाइक आग चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मौके से भागने की फिराक में ट्रै...