प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- पट्टी। तहसील क्षेत्र के गोगलापुर गांव निवासी श्यामलाल पटेल पुत्र राजबहादुर अपने पड़ोसी सोनेलाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आकारीपुर गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए थे। सोमवार देर शाम लौटते समय पिपरी मुतकरपुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सोनेलाल पटेल को आंख के पास गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...