गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजय नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोर दो बैटरियां और फट्टा चोरी कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब ट्रैक्टर चालक काम पर जाने के लिए ट्रैक्टर पर पहुंचा। उसने मामले की जानकारी ट्रैक्टर मालिक को दी, जिसके बाद मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले यशवीर चौधरी ने शिकायत में बताया कि उनके ट्रैक्टर घर के सामने स्थित प्लॉट में खड़े रहते हैं। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर से दो बैटरियां और फट्टा चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से दो बैटरियां और फट्टा चोरी उन्होंने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी कविनगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद...