बांका, जनवरी 28 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा एवं रघुनाथपुर गांव के बीच मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डटबाटी गांव के दिलीप यादव के पुत्र पियूष कुमार (20) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई गुलशन कुमार ने बताया कि उनका भाई कई वर्षों से ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का शव डुमरामा एवं रघुनाथपुर के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को उठाकर अपने घर ले आए। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात में वह ट्रैक्टर चलाने की बात कह घर से निकला था। देर रात ट्रैक्टर पलटने से वह उसमें दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि जहां युवक का शव मिला वहां ट्रैक्टर नहीं था। इस घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.