भागलपुर, मार्च 13 -- सजौर थाना क्षेत्र के करहरिया ब्राह्मण टोला में गुरुवार की सुबह बालू उतारने के दौरान एक जर्जर बिजली का पोल गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम कुमार झा (18 वर्ष), पिता प्रिंस झा, निवासी ब्राह्मण टोला, करहरिया के रूप में हुई। उसके पिता पंजाब में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और गुरुवार को ही गांव लौट रहे थे। उन्होंने घर में कुछ काम के लिए बालू मंगवाने को कहा था। गुरुवार की सुबह एक ट्रैक्टर चालक दो ट्रेलर बालू उतार चुका था। तीसरा ट्रेलर बालू गिराने के दौरान ट्रैक्टर जर्जर हालत में खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। उस समय विक्रम कुमार झा घर के दरवाजे से निकल रहा था। टकराव के कारण पोल टूटकर युवक के ...