हमीरपुर, अप्रैल 6 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पारा गांव में बीती रात बाइक व ट्रैक्टर से भिड़ंत होने पर बाइक सवार सगे भाइयों सहित तीन लोगों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की शाम सात बजे पारा गांव निवासी 18 वर्षीय सचिन पुत्र पप्पू, 30 वर्षीय शेर सिंह व 27 वर्षीय वीर सिंह पुत्रगण जयकरण जल्ला गांव से मेला देखकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की सीधे भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी समय गांव निवासी गोविंद पुत्र रामआसरे व धर्मेंद्र पुत्र माता प्रसाद पैदल निकल रहे थे। तो बाइक गिरने से इनको भी चोट आई है। तीनों बाइक सवार को प्राथमिक उपचा...