उन्नाव, मार्च 15 -- नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित बाबा ढाबा नवाबगंज के पास रविवार सुबह दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थी की बाइक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों अभ्यर्थी जख्मी हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद एक अभ्यर्थी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बतातें चलें कि कानपुर नगर थाना सजेती के उसूपुर गांव निवासी 27 वर्षीय शाहरुख खान अपने दोस्त शशांक पुत्र दिनेश सचान के संग बाइक से कानपुर से लखनऊ दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब दोनों युवक लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बाबा ढाबा नवाबगंज के पास तिराहे के निकट पहुंचे। तभी लखनऊ की ओर से ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर मुड़ने लगी। इसी ...