बांदा, अप्रैल 29 -- बबेरू। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर बाइक की टक्कर हो गई। जहां बाइक सवार की मौत हो गई। बबेरू कस्बे के राघव थोक मोहल्ले के रहने वाले 37 वर्षीय संजय कुमार पुत्र मुन्नी लाल अपनी 8 वर्षीय पुत्री के साथ निमंत्रण के लिये सोमवार कि शाम बाइक में सवार होकर फतेहपुर जनपद के असोथर जा रहा था। मरका गांव कि यमुना नदी पुल पार करने के बाद असोथर पहुंचने वाला ही था तभी सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से बाइक सवार संजय कुमार घायल हो गया वही उसकी पुत्री कि मामूली चोंटे आई है। आसपास के लोगो ने देखा तो परिजन व रिस्तेदारो को सूचना दिया, वही एम्बुलेंस कि मदद से नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर जहां पऱ डॉक्टर ने देखते ही संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, वही उसकी पुत्री क...